Latest News

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

महिला कॉन्स्टेबल पर बदमाशों ने किया एसिड अटैक, हालात गंभीर।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)04/04/19 उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आए ताजा मामले ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां पर बेखौफ बदमाशों ने महिला कॉन्स्टेबल पर एसिड अटैक किया। वो महिला कॉन्स्टेबल पर तेजाब फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद महिला कॉन्स्टेबल को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला कांस्टेबल को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना सामने आने के बाद इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल नीलम दामोदरपुरा में रहती है और श्री कृष्ण जन्मस्थान पर उसकी ड्यूटी है। आज सुबह करीब 5:00 बजे महिला कांस्टेबल श्री कृष्ण जन्म स्थान पर ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह दामोदरपुरा के निकट पहुंची तभी चार युवकों ने पहले कार चढ़ने का प्रयास किया और जब इसमें नाकाम हुए तो बोतल से उस पर तेजाब फेंककर भाग गए।

महिला सिपाही अभी अविवाहित है। महिला सिपाही और तेजाब से हमला करने वाला आरोपित बुलंदशहर के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अब मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision