Latest News

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

यमुनानदी का जलस्तर बढ़ा,लोग दहशत मे ,मामला है रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र का#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 17/09/19 उरई (जालौन)पिछले कई दिनों से यमुना का जलस्तर बढ़ने से  यमुना नदी उल्टा बहने लगी है।जिससे मवेशियों के चारे का संकट खडा हो गया है।अधिकांश रास्तों में पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है।मामला  रामपुरा ब्लाक क्षेत्र का है।यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है लोग भयभीत है।पानी बड़ने से सि॑ध पहूंच कलवारी  नदी उल्टी बहने लगी है।हजारों बीघा फसल जलमग्न होने के कारण मवेशियों के लिए चारे का संकट बढ़ गया है कऺजोसा बिटोरा माटोली गुणा बेरा रुदाउली पतराही मधेपुरा ग॑ज जुहीखा कन्हाली आदि तमाम ऐसे गांव हैं

 जहां से पानी केवल 500 मीटर की दूरी पर रह गया है। ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल बना है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई मार्गों का यातायात प्रभावित हो गया है और लोग निकल नही पा रहे हैं।पुरवा लुणुपुरा  गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में पानी भरने से आवागमन ठप हो गया है। इतना ही नहीं  हिम्मतपुर महमूदपुर जाने वाला रास्ता भी जलमग्न होने से अवरुद्ध हो गया है। एक और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है वहीं प्रशासन द्वारा राहत बचाव के उपाय कार्य चालू किए गए हैं।  जगम्मनपुर चोकी इ॑चार्ज गिरी ने बाढ़ गिरस्त इलाके का दौरा किया और लोगों को अपने परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह ‌दी चोकी इ॑र्चाज गिरि ने हमराहियों के साथ जाकर क॑जोसा के गोताखोरों को जाकर सचेत किया किया कि अनहोनी होने से पहले ही बचा दीया जाये।प्रशासन द्वारा राहत बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision