Latest News

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

#महोबा के सिरसी गांव में डकैती।


महोबा:-महोबा में खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसीकला गांव में सोमवार की रात आधा दर्जन असलहाधारी डकैतों ने एक मकान में धावा बोलकर लूटपाट की। परिवार को बंधक बनाकर डकैत जमीन में दबे सोने के सिक्के की तलाश में थे। बेटे को मारने की धमकी दे मां से सिक्के के बारे में पूछा तो मां ने कहा कोई गलतफहमी हुई है। मुश्किल से माने डकैतों ने बाद में जो मिला लूट लिया। लूटपाट के बाद डकैत हवाई फायर करते हुए भाग निकले। घटना से पूरे गांव में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरूकी।



सिरसी गांव निवासी बीरेंद्र मिश्रा सोमवार की रात पशुबाड़े में लेटे थे। रिहायशी मकान में उनकी पत्नी विमला, बेटा सूरज, शौरभ और बहन शांता लेटी थी। आधी रात के बाद डकैतों ने घर पर धावा बोला, सभी को बंधक बना मारा पीटा। विमला से गहने पूछे तो उसने चाबियां दे दीं। इसके बाद डकैतों ने सोने के सिक्कों के बारे में पूछा, वमला ने कहा पूरा मकान पक्का है, उनको जहां शक हो खोद लें। इसके बाद बक्से और अलमारी में रखे बदमाशों ने 35 हजार की नगदी और डेढ़ लाख से ज्यादा के गहने लूट लिए। जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision