Latest News

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

#यूपीः छोटी सी बात पर गर्दन धड़ से अलग कर दी।


उन्नाव:- बिहार थाना क्षेत्र के बक्सर रोड पर स्थित बाजपेई खेड़ा गांव के पास स्थित ईट भट्ठे पर गुरुवार की सुबह पति ने फावड़े से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी पर आशनाई का आरोप लगाकर पति ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसी ने पत्नी की हत्या की है।

झारखंड के महासमुंद जिले के पिथौरागढ़ थाना अंतर्गत कपूरा खोल निवासी लेख राम भट्टे पर ईट पथाई का काम करता है। कुछ महीने पहले वह बाजपेई खेड़ा स्थित जय दुर्गे ब्रिक फील्ड के मालिक विनय पाल सिंह के भट्टे पर अपनी पत्नी हैमीन और 4 बच्चों दौलत, दुर्गा, तोष कुमारी और समीर के साथ आया था। पति पत्नी ईट पथाई कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लेख राम का आरोप था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा और मारपीट भी हो चुकी थी।

लेख राम का दावा था कि उसने पत्नी को युवक के साथ देखा था। गुरुवार की सुबह एक बार फिर से इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इस कदर बिगड़ी कि दोनों आपस में मारपीट करने लगे। लेख राम ने कुछ दूर पर पड़े फावड़े को उठाकर हैमीन के सर पर मार दिया। फावड़ा लगते ही वह नीचे गिर गई तो पति ने ताबड़तोड़ उसके गले पर हमला कर दिया। गंभीर रुप से जख्मी होने की वजह से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ईट-भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंचे भट्ठा मालिक को भी घटना की जानकारी दी गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision