Latest News

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

प्री-मानसून में ही आफत, मानसून में तो लुधियाना डूबोने की तैयारी #Public Statement

July13,2018 (पंकज गोबिद) 

-महानगर के अधिकतर इलाके हुए जलमगन, लोगों के घरों-दफतरों में घुसा बरसात व गंदे नाले का पानी
- जमकर हुई चार घंटे में 45 एमएम बरसात


 लुधियाना :प्री-मानसून की बरसात से जहां लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि यह बारिश निचले इलाकों में रहने वाले लोगों व बुढ्डे व गंदे नाले के आस-पास रहने वाले निवासियों के लिए किसी आफत से कम भी नहीं रही। सीवरेज जाम होने के चलते बारिश से नाले व गलियां भर गई और ओवर फलो होकर गंदा पानी लोगों के घरों व दफतरों में घुस गया। किदवई नगर एरिया में एक दीवार ढहने से उसके नीचे दो कारें आने से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बारिश का लोगों ने खूब आनंद भी लिया। सुबह करीब 5 बजे अचानक काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरु हो गई। जिससे मौसम अचानक ठंडा हो गया। इस बारिश से लोगो को गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह 5 बजे से सुबह करीब 9 बजे तक हुई बरसात से पूरा शहर पानी पानी हो गया। बरसात के बाद निकली धूप से मौसम हुमस भरा रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो शुक्रवार को सुबह बुई बरसात 54.8 एमएम दर्ज की गई है। जबकि सुबह का तापमान 29 डिग्री तथा शाम का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम माहिरों की मानो तो शनिवार को भी हलके बादल छाए रहने व बूंदा बांदी होनी की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision