Latest News

शनिवार, 14 जुलाई 2018

प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध चलेगा अभियान-एसडीएम #Public Statement


उरई तहसील में व्यापारियो के साथ की गई बैठक

*उरई(जालौन)*।पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन की गाइडलाइन के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में प्लास्टिक कैरी बैग को पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध करने के लिए अभियान की शुरुआत हो चुकी है।इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ 15 जुलाई से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाया जायेगा। यह बात उप जिलाधिकारी विकाश कस्यप ने कही।आज उरई तहसील सभागार में प्लास्टिक प्रतिबन्ध पर व्यापारी नेताओ संग बैठक की गई।जिसमे कल से अभियान की सुरुआत होनी है। समस्त व्यपारी नेताओ से कहा गया है की पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाईं जाये।सभी दुकानदार,फेरीवाले,सब्जी वाले,बड़े व्यापारी पूर्ण रूप से पॉलीथिन का इस्तेमाल न करे और न बाजार में विक्रय करे।
कपडे के कैरी बैग का क्रय करे व् बाजार में कपडे के कैरी बैग खरीदने के लिए प्रेरित करे।उन्होंने कहा यदि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी दुकानदार ने प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री की तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी जिसमे प्रथम वार पकड़ने पर 500 रु जुर्माना व् दूसरी बार पकड़ने पर 1000 रूप जुर्माना व् 6 माह की सजा का प्रावधान है।उक्त सबंध में 11 जुलाई को नगर पालिका प्रशासन व् पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 30 किलो पॉलीथिन को जब्त किया जा चुका है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को 
नगर के मुख्य बाजार बजरिया सब्जीमण्डी मुख्यबाजार बघौरा आदि में अभियान चलाने का निर्देश दिया।इस मौके पर कार्यवाहक  ई ओ पालिका उरई सुरेश कुमार सोनी,तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा,नायाब तहसीलदार नरेंद्र राम राजस्व निरीक्षक नगर पालिका राकेश कुंमार व्यापारी नेता दिलीप सेठ उपस्थित रहे।

*प्लास्टिक कैरी बैग पर्यावरण के लिए है घातक*
उपजिलाधिकारी विकास कश्यप ने कहा कि पॉलीबैग का इस्तेमाल हमारे दैनिक वस्तुओं को ले जाने के लिए किया जाता है। यह प्लास्टिक से बना है। आजकल यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। लोग सब्जियां, चावल, मछली और मांस आदि जैसी चीजों को ले जाने के लिए पॉलिथीन का उपयोग करते हैं। यदि पोलीबैग में खाद्य पदार्थ रखा जाता है, तो वे जल्दी से सड़ा हुआ हो जाते हैं। पॉलीबैग में खाद्य पदार्थों को पैक करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है यह विभिन्न रोगों का कारण बनता है सस्ती होने के कारण, लोग इसे एक बार उपयोग करते हैं और इसे फेंक देते हैं। यह स्वाभाविक रूप से विघटित नहीं हो रहा है।पोलिबैग मिट्टी की उर्वरता कम कर देता है यह अक्सर बाढ़ से दूर धोया जाता है नतीजतन, हमारे जल निकासी और सीवरेज प्रणाली को आसानी से अवरुद्ध कर दिया जाता है और यह शहर के निवासियों को दुःखों का कारण बनता है। इस प्रकार, पॉलिथीन हमारे पर्यावरण के लिए हानि पहुँचाता है।

*इस स्लोगन के तहत जागरूकता रैली निकाल किया जायेगा जागरूक*

*"हर परिवार को लेना होगा संकल्प"*
  *"पॉलिथीन का छोड़ना होगा विकल्प"*

कल रविवार टाउन हाल में 11 बजे सुबह प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल से होने वाले दुस्प्रभाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली निकाली जायेगी। जिसमे पूर्ण रूप से पॉलीथिन प्रतिबन्ध की अपील की जायेगी। व् नगर के व्यापारी,दूकानदार, रेड़ी वाले, सब्जी वाले, घरो में रहने वाली गृहणी माताये बहिनो से अपील की जायेगी की वो जब घर से निकले तो कपडे का झोला लेकर निकले व् प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करे।

*प्रशासन के आदेश का व्यापारियो में दिखने लगा असर*
नगर के सुशील कुमार गुप्ता ने अपनी दुकान में कपड़े के कैरी बैग क्रय कर के रख लिए।जिससे वो छोटे छोटे दुकानदारो को बिक्रय कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision