Latest News

शनिवार, 7 जुलाई 2018

जेल परिसर में अधीक्षक ने किया बृक्षारोपण #Public Statement


उरई से विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट 
                            
उरई (जालौन) जिला जेल परिसर में वन महोत्सव के दौरान जेल अधीक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों को लगा कर पौधों की सुरक्षा पर जोर दिया गया।.            जिला जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि बृक्ष मनुष्य के लिए संजीवनी का कार्य करते हैं। इनसे हमे फल, फूल तथा छाया मिलती है। इसलिए सभी को बृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। जेल परिसर में आम, पाकड, जामुन, नीम, बरगद, पपीता, आंवला आदि पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक ने कर्मचारियों /बन्दी जनो से पौधों की सुरक्षा व संरक्षा पर जोर दिया।.                 इस अवसर पर डॉ राहुल वर्मा प्रभारी चिकित्साधिकारी जेल, अवध नारायण सिंह जेलर, वसंत कुमार शर्मा उप जेलर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision