Latest News

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

   माधौगढ़ थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या #Public statement






                   माधौगढ़ थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या।.            उरई। माधौगढ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिरसादोगढी मे रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को जानकारी होने के पहले हत्या करने वालों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से उस स्थान को गोबर से लीप दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पहुंच कर हत्या करने के आरोपी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।.          जानकारी के अनुसार माधौगढ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिरसादोगढी मे शैलेन्द्र सिंह फौजी ने सोनू नामक युवक के द्वारा रोहित पुत्र ब्रम्हबीर सिंह (19) को अपने मकान पर बुलाया। इसके बाद सोनू, शैलेन्द्र सिंह व विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मिलकर शराब पी। उसके बाद शैलेन्द्र सिंह ने विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ मिलकर युवक रोहित को रस्सी से बांध कर तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद खून मिट्टी के निशान मिटाने के लिए उस स्थान को गोबर से लीप दिया। ग्रामीणों को दो घंटे बाद इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों व परिवार वालों ने घटना की सूचना माधौगढ थाना को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही माधौगढ थाना प्रभारी ने आकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा परिवार वालों के कहने पर आरोपी शैलेन्द्र सिंह व विश्वनाथ प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया। तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी अपने कब्जे में ले लिया है।.  घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व एसपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision