Latest News

रविवार, 19 अगस्त 2018

जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या में पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया#Public statement

 विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट ।                                
उरई: जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर थाना कदौरा में पिछले शुक्रवार की रात को मां बेटे की हत्या करके बदमाश नकदी व जेवर लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी तथा अन्य सामान बरामद किया हैं  उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एस एन तिवारी ने बताया कि ग्राम बागी में भगवती प्रसाद तिवारी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जिस कार्य के लिए उनका पुत्र कुलदीप व पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी ग्राम में रह रहे थे। गत 17/18 की रात में जब वह सो रहे थे तो उसी समय गांव के ही ज्ञान प्रकाश तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद, अनुपम पुत्र राजेश तिवारी, कृष्ण पुत्र ज्ञान प्रकाश तिवारी, अनूराग पुत्र ज्ञान प्रकाश व शशांक पुत्र संतोष दुबे ने घर में घुसकर मां बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी उसके बाद घर में रखी नकदी व कीमती जेवर लूट कर ले गए थे। जिसकी सूचना भगवती प्रसाद ने थाना कदौरा में दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने अ0सं0186/18 धारा 394/302/120 बी में दर्ज कर लिया था।. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक एस एन तिवारी ने सीओ कालपी सुबोध गौतम के नेतृत्व में कदौरा पुलिस, सर्विलांस सेल व स्वाट टीम को अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त अभियुक्त भैंसा पाली नहर के पास है पुलिस ने घेरा बन्दी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शशांक की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है। उनकी निशानदेही पर आला कत्ल में प्रयुक्त छुरी, चाकू खुर्पी व अवैध 315 बोर तमंचा कारतूस के साथ लूटे गए माल में नकद रुपए तथा सोने चांदी के जेवर भी बरामद किए गए। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक महेश दुबे सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना प्रभारी कदौरा प्रकाश दुबे, राम नरेश यादव मुख्य रूप से थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision