Latest News

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

उदयन पालीवाल के स्थान पर नागेन्द्र गुप्ता को जिला भाजपा की कमान#Public statement


विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट ।. 

उरई। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा आधा दर्जन जिलाध्यक्षों के फेरबदल में जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के स्थान पर नागेन्द्र गुप्ता को जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो कि जगदीश तिवारी के जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद जिला उपाध्यक्ष उदयन पालीवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद पार्टी के सांगठनिक चुनाव द्वारा पालीवाल को विधिवत् अध्यक्ष चुना गया था। लोगों का अनुमान था कि पालीवाल आगामी लोकसभा चुनाव तक पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। किन्तु पार्टी के अन्दर काफी विरोधाभास के चलते आखिर उन्हें अध्यक्ष पद से हटा कर नागेन्द्र गुप्ता को पार्टी की कमान सौंप कर प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर भरोसा जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision