Latest News

बुधवार, 12 दिसंबर 2018

 कानपुर के नए नगर आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण


अंजली सिंह की रिपोर्ट

कानपुर : आज स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन दिन प्रतिदिन नए नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में शहर का प्रशासनिक अमला विभिन्न चौराहों पर निरीक्षण कर देखा गया कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किस तरह के प्रयास किए जाएं।इसी क्रम में परेड चौराहे पर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव, पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, नगर आयुक्त,अपर जिलाधिकारी ने परेड चौराहे का निरीक्षण किया और परेड चौराहे पर फैले हुए चमन को देखकर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंथ का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।वही जिला अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह सब आपको नहीं दिखाई देता है। सड़क को धर्मशाला बना रखा है। तो वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों के माथे पर पसीना आ गया और आनन फानन में सड़क पर फैला अतिक्रमण दुकानदारों ने दुकान के सामने से हटाने लगे। तो वहीं परेड व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी इकलाख अहमद बबलू जिलाधिकारी को परेड चौराहे की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि शाहब स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मार्केट बाद मे बनाओ पहले सामान्य मार्केट ही बना दो जिससे व्यापारी अपना व्यापार कर सके।जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं को निश्चित रूप से देखा जाएगा और उनका समाधान भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision