Latest News

बुधवार, 23 जनवरी 2019

शहीद कैप्टन कमलजीत सिंह की याद में निकाला विशाल तिरंगा यात्रा।#public statement


पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज कानपुर 23 जनवरी 2019 (पंकज केशरवानी की रिपोर्ट)आज बुधवार को गंगागंज पनकी कपली मोड़ पर बलिदानी कैप्टन कमलजीत सिंह यादव के सम्मान में निकाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को सिद्धनाथ धाम के महंत बाबा योगी अरूण चैतन्य पुरी जी महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें क्षेत्रीय विद्यालय शामिल होने से तिरंगा यात्रा में हजारों की भीड़ शामिल हो गई। तिरंगा यात्रा रूट व्यवस्था के अनुसार क्षेत्रीय दुकानदारों ने पूर्ण सहयोग दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को बिस्किट खिचड़ी पानी के पाउच टॉफी जगह-जगह वितरण की गई। पूरे रूट में तिरंगा यात्रा पर लोगों ने अपने घरों से फूलों की वर्षा की। जाजमऊ सिद्धनाथ घाट के महंत अरुण पुरी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रवाना की गई। आयोजक पवन चौहान ने बताया की वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए कैप्टन कमलजीत सिंह यादव की याद में यह तिरंगा यात्रा हर साल आयोजित की जाएगी। आज सीमा पर हमारे सुरक्षा के लिए रोज कितने सैनिक अपनी जान की कुर्बानी देते हैं। और देश की सीमा पर रह कर हम लोगों की दुश्मनों से रक्षा करते हैं तो यह हम लोगों का फर्ज है कि उनको हर दिन नहीं तो साल में एक बार उनकी शहादत को याद किया जाये। यात्रा में पूर्व सपा विधायक सतीश निगम, यात्रा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महासचिव बीके सिंह, महामंत्री गोविंद चौहान, व्यवस्था इंचार्ज भानु प्रताप सिंह, श्याम शुक्ला, मयंक मिश्रा, मनीष यादव, प्रतीक अवस्थी, उदय भान सिंह, सुमित चंदेल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रंजीत सैनी, बादल राय, मनीष कनोजिया, उमेश भार्गव, स्कूली बच्चे एवं भारी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision