Latest News

रविवार, 6 जनवरी 2019

मकर संक्रान्ति मेले की तैयारियां जोरों पर।#public statement


(विष्णु चंसौलिय की रिपोर्ट)06/01/19 कालपी मकर संक्रान्ति मेला एवं विकास प्रदर्शनी का उदघाटन 9 जनवरी को

 उरई जालौन।मकर संक्रांति मेला एवं विकास प्रदर्शनी का कालपी का उदघाटन 9 जनवरी को धूमधाम होगा। प्रदर्शनी संचालक के मुताबिक परम्परागत ढ़ग से मेला पूरे एक माह तक चलता रहेगा।उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर कालपी के मेले का परंपरागत महत्व है। चार दशकों से लगातार प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष एम.एस.वी इंटर कालेज कालपी के ग्राउंड में परम्परागत तरीके से विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी के संचालक मुन्ना लाल गुप्ता ने बताया की प्रदर्शनी को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए झूला, सर्कस, खेल, तमाशो कई राज्यो के खानपान की दुकानें, नये-नये सजावट एवं प्रशाधन की आकर्षक दुकानों को स्थापित करने का इंतजाम कराया गया है। 10 फरवरी 2018 तक लगातार प्रदर्शनी चलती रहेगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टाल एवं सास्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन भी बीच-बीच मे किया जायेगा। 
प्रदर्शनी मे क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे आदि विभागीय अफसरों की मौजूदगी रहेगी। जन सहयोग से प्रदर्शनी को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। प्रदर्शनी परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision