Latest News

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

भाजपा नेता पर हुआ साइबर अटैक।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट 22/02/19भाजपा नेता पर हुआ साइबर अटैक, हैकर ने सोशल मीडिया अकाउंट को बनाया निशाना

हरदोई के एक भाजपा नेता साइबर हमले का शिकार हो गए। हैकर्स ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को अपना निशाना बनाया। शुक्रवार सुबह जब भाजपा नेता ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट देखा ताे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

भाजपा से सवायजपुर विधायक माधवेंद्र सिंह की फेसबुक आईडी गुरुवार रात हैकर्स के एक ग्रुप ने हैक कर ली। हैकर ने पहले तो भाजपा विधायक माधवेंद्र सिंह के प्रोफाइल का नाम बदल कर 'बनरी टनाका' किया।

इसके बाद हैकर भाजपा विधायक माधवेंद्र सिंह की मेल आईडी और पासवर्ड भी बदल दिया। सुबह-सुबह विधायक के पास परिचितों के फोन आने लगे। जब उन्होंने अपनी आईडी खोलने की कोशिश की तो वो नहीं खुली। इसके बाद उन्हे लोगों ने बताया कि उनकी प्रोफाइल का नाम माधवेंद्र सिंह से बदल कर 'बनरी टनाका' रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision