Latest News

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

लुका-छिपी खेल में टीचर ने की लड़के से घिनौनी हरकत, हुआ गिरफ्तार।#Public Statement

  

(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)18/02/19 दिल्ली में आनंद विहार इलाके में एक टीचर को 14 वर्षीय नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि टीचर ने नाबालिग लड़के का उसके में यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और आरोपी व्यक्ति पिछले कुछ महीनों
से किशोर को पढ़ा रहा था। 

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय टीचर किशोर को बाथरूम में ले गया और लुका-छिपी खेल के दौरान उसे आपत्तिजनक तरीके से छुआ। पुलिस ने कहा कि किशोर के माता-पिता घटना के समय घर पर नहीं थे। बाद में किशोर ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया जिन्होंने आनंद विहार पुलिस थाना से संपर्क किया। आरोपी टीचर के खिलाफ बाल यौन शोषण रोकथाम (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision