Latest News

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

पुलवामा आतंकी हमले💣 में उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन


पुलवामा आतंकी हमले💣 में उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
कानपुर आज दिनांक  15/02/19 कश्मीर में पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में यूपी के कई जवान शहीद हुए हैं। जिसके विरोध में आज कानपुर शहर के प्रातिनिधि उघोग मंडल (रजि0)ने दोपहर02:00 बजे अप

ने अन्य साथियों के साथ बड़े चैराहे में पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए युवाओं ने पुतला फूंका। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला, नगर अध्यक्ष जे0पी0 यादव ,नगर महासचिव अश्वनी साहू(आनंद साहू),नगर संगठन मंत्री आशू मिश्रा, व (सालवोस सिनेमा इंडिया) के सागर अवस्थी , सभी  ने आतंकवादियों के विरोध में प्रदर्शन कर आतंकवाद के आक्रोश में क्रोध जाहीर किया।भारत के रक्षक जवानों के शहीद होने पर भारतवासियों का मन दुखी और पाकिस्तान के ये शर्मनाक हरकत के लिए क्रोधित है जिसके चलते हमारे देश के वीर जावान शाहिद हुए।आपको बताते चले कि अपने अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 11 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक जवान लापता हैं। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि अभी और जानकारी एकत्र की जा रही है।

शहीद होने वालों में उन्नाव शहर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ला के रहने वाले प्यारेलाल का 35 वर्षीय बेटा अजीत कुमार आजाद 115वीं बटालियन में सीआई के पद पर तैनात था। कन्नौज के तिर्वा के सुख्सेंपुर निवासी जवान प्रदीप सिंह यादव भी उस बटालियन में शामिल थे, जिसे आतंकियों ने अपना निशाना बनाया।इसी तरह अन्य शहरों के कई वीर जवान शहीद हए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision