Latest News

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

तीनों अधिकारी राष्ट्रीय स्तर की ग्रेप्पलिंग जज के दायित्व को संभालेंगे।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)11/02/19 अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट AIU ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शहर के तीन लोग नियुक्त किये गए जज।

कानपुर/ बताते चले ग्रेपलिंग खेल आल इंडिया यूनिवर्सिटी में शामिल होने के उपरान्त ग्रेपलिंग फेडरेशन ने प्रतियोगिता को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। बताते चले ग्रेपलिंग AIU प्रतियोगिता महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में खेली जाएगी। जिसमे देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी से खिलाड़ी आएंगे। यह जानकारी फेडरेशन के सचिव शिव पांचाल ने दी। साथ ही यह भी बताया कि प्रतियोगिता की गंभीरता व खेल व खिलाड़ियों की अत्यधिक संख्या देखते हुए तैयारियां जोरों पर है। खिलाड़ियों में अत्यधिक उत्साह है वही पदाधिकारी भी रोमांचित हैं। शिव कुमार पांचाल व निदेशक बलविंदर सिंह यह जानकारी दी कि प्रतियोगिता के लिए ऑफिसियल मुख्य कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में कानपुर शहर के महासचिव सुनील चतुर्वेदी, विनीत सिन्हा, दुर्गेश्वर श्रीवास्तव AIU ग्रेपलिंग अंतःविश्वविद्यालय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में जज के दायित्व को संभालेंगे। बताते चलें तीनों अधिकारी राष्ट्रीय स्तर की कई ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिताओं में जज व रेफ़री की भूमिका निर्वहन की, वहीं सुनील चतुर्वेदी साउथ एशियन ग्रेप्पलिंग चैंपियन शिप भूटान में जज के दायित्व को संभाला था। जिनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भूटान नरेश के प्रतिनिधियों ने इन्हें सम्मानित भी किया था। वहीं उत्तर प्रदेश के सचिव रविकांत मिश्रा को डायरेक्टर तो  दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के पार्थो सारथी सरकार को प्रेसिडेंट, महाराष्ट्र के संतोष देशमुख सेकेट्री, हरियाणा के मनदीप रुहिल को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री, वहीं हरियाणा के विनोद शर्मा, हिमांचल प्रदेश के अमित चौधरी, पश्चिम बंगाल की सुप्रिया सामन्त,  हरियाणा के विजय शर्मा सदस्य के रूप में नियुक्त किये गये। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अध्यक्ष जय प्रकाश जेपी भाई व कोषाध्यक्ष विवेक गोयल तथा एमडी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एमएस ढुल ने सभी पदाधिकारियों को अग्रिम शुभकामनायें दी। वहीं अंतरराष्ट्रीय सीनियर रेफ़री मुल्तान सिंह व जगमिंदर सिंह ने खिलाड़ियों व आधिकारिक वर्ग को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision