Latest News

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

शायद महिर्षि वेद व्यास जी को नहीं जानते योगी आदित्य नाथ।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)01/02/19 आज उरई।जालौन।हिन्दू धर्म के छै शास्त्र अठारह वेद पुराण महाभारत  गीता भागवत जैसे महान ग्रन्थों की रचना कर सम्पूर्ण विश्व को ज्ञान विज्ञान देने वाले महान ऋषि से शायद प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी परचित नहीं है यह भूल गये तभी तो प्रयाग राज स्थित ऋषि श्रंगी माता शान्ता की तपोभूमि एवं निषाद राज गुह्य  के स्थान श्रंग्वेपुर धाम के सौन्दय्रीकरण के साथ वहॉ निषाद राज पार्क का निर्माण कराने का संतुति प्रदान कर दी जहॉ भगवान श्रीराम एवं निषाद राज के मिलन को दर्शाने वाली विशाल मूर्ति की स्थापना की जायेगी प्रयागराज चित्रकूट मार्ग पर पहाडी नामक स्थान पर महिर्षि वाल्मीक के आश्रम का सौन्दर्यीकरण तथा महिर्षि वाल्मीक की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी इसके अलावा विन्धान्चल के पर्यटन विकास के विभिन्न कार्य कराये जाने की बात कही परन्तु अफशोष के साथ कहना पढ रहा है कि बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार पर स्थित कालपी धाम पर क्यों नजर वहीं पढी जहॉ ऐसे महाम ऋषि का जन्म हुआ क्या रामायण ही सब कुछ है बाकी वेद पुराण कोई महत्व नहीं रखते ! जबकि वेद व्यास जी की जन्म भूमि पर स्थित उनका मन्दिर तक धराशाही होने की कगार पर है ! जिसके रख रखाव तक का कोई पुख्ता इन्तजाम नहीं है! 
इस पत्र के माध्यम से मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश मां.योगी आदित्य नाथ जी से निवेदन करना है कि वेदों के रचयिता कृष्ण द्वैपायन महिर्षि वेद व्यास जी की पावम जन्म भूमि पर भी कृपा करें और इसका भी समुचिच विकास कर पर्यटन के मान चित्र पर अंकित करने की संस्तुति प्रदान करें !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision