Latest News

गुरुवार, 7 मार्च 2019

पेट फाड़ कर 12 साल के मासूम की हत्या, सड़क पर बह रहा था खून,।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से पंकज केशरवानी की रिपोर्ट)07/03/19 फतेहपुर के धाता में एक मासूम की हत्या कर शव नहर किनारे फेक दिया। हत्यारे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। गुरुवार की दोपहर करीब 12 साल के बालक का शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जिसने भी शव को देखा उसकी रूह कांप उठी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

मासूम का शव धाता थाना क्षेत्र के गोढ़वापर गांव के पास से मिला है। नहर पटरी रास्ते की ओर सुबह करीब छह बजे साइकिल से हॉकर मुंशी तिवारी जा रहे थे। उनकी नजर बालक के शव पर पड़ी। कुछ देर के लिए वह रुके तभी गांव की महिलाओं की आवाजाही चालू हो गई। पहचान न होने पर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision