Latest News

बुधवार, 27 मार्च 2019

पीएम मोदी के मिशन शक्ति को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)27/03/19 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार मिशन शक्ति की सफलता पर राष्ट्र के नाम संबोधन किया था। इसके बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भारतीय चुनाव आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लेने की खबर है। 10 मार्च को लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हैं। आयोग ने अधिकारियों की एक समिति को निर्देश दिया है कि वह आदर्श आचार संहिता के आलोक में मामले की तुरंत जाँच करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि वो देश को दोपहर को संबोधिंत करेंगे। इसके बाद लोगों की नजर उनके संबोधन पर थी। पीएम मोदी ने दोपहर में देश को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय स्पेस एजेंसी ने 'मिशन शक्ति' नाम के एक ऑपरेशन में लो अर्थ ऑर्बिट में बेकार पड़े एक सैटलाइट को मार गिराया है। देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision