Latest News

सोमवार, 18 मार्च 2019

48 घंटे में कांग्रेस ने फिर किया गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)18 मार्च 2019 गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 48 घंटे में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनके पास बहुमत है।

कांग्रेस ने इससे पहले मनोहर पर्रिकर की ज्यादा तबीयत खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा 'भाजपा कार्यकर्ता' की तरह काम कर रही हैं। साथ ही कहा था कि राज्यपाल ने उनके पत्र का न कोई जवाब दिया और न ही मिलने का समय दिया। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा के विधायकों की संख्या कम हो गई है और कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है।

बता दें, मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन होने के बाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या 13 से 12 हो गई। लेकिन साथी दलों को मिलाकर अभी भी भाजपा के पास 20 विधायक हैं। अभी गोवा में सरकार बनाने के लिए 19 विधायकों की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision