Latest News

बुधवार, 27 मार्च 2019

बेगूसराय से चुनाव लड़ने को गिरिराज राजी, बोले- अमित शाह ने मेरी पीड़ा का समाधान किया।Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)27/03/19 भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के सांसद गिरिराज सिंह आखिरकार बिहार की बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने नाराजगी शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया। मेरे अंदर पीड़ा हुई है। आज मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और मैं उनको धन्यवाद करता हूं कि वह घंटों तक मेरी बातों को सुनते रहे। अमित शाह ने मेरी समस्या और पीड़ा का समाधान किया। मैं उनको धन्यवाद देता हूं।

गौरतलब है कि अमित शाह ने बुधवार को कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी (गिरिराज सिंह) सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि गिरिराज सिंह अपनी सीट बदले जाने को लेकर नाराज बताए जा रहे थे। फिलहाल वे नवादा से सांसद है। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनको बेगसूराय सीट से टिकट दिया है। गिरिराज के खिलाफ सीपीआई टिकट पर कन्हैया कुमार लड़ रहे हैं। कन्हैया पूर्व में जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं और मोदी सरकार के धुर विरोधी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision