Latest News

सोमवार, 11 मार्च 2019

कालपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस को कल्याण दिवस के रुप में मनाया।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)11/03/19 ब्राह्मण महासभा कालपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस को कल्याण दिवस के रुप में मनाया
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो नें राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की दीर्घ आयु की कामना की,तथा समाज. कल्याण का संकल्प लिया।
उरई ( जालौन ) ब्राह्मण महासभा नगर इकाई के अध्यक्ष राजू पाठक की अध्यक्षता व सत्य नरायन शर्मा, बृजगोपाल द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, लल्लन पाण्डे, राजेन्द्र द्विवेदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का जन्म दिवस कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया ! उपस्थित लोगो नें परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घ आयु की कामना की गयी!
 नगर के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में ब्राह्मण महासभा नगर इकाई कालपी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के जन्म दिवस पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगो ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीर्घ आयु की कामना की ! वही  बृजगोपाल द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण त्याग व विद्युता के कारण पूजा जाता है ! आज वह अपने कर्म के द्वारा पिछड गया है ! सभी लोग अभिमान छोड संगठित हो जाये तथा अपने कर्म को अपनाये तो निश्चित सम्मान मिलेगा ! वही आशुतोष मिश्रा ने कहा कि आदि काल से ब्राह्मण विख्यात है तथा समाज मे सम्मान मिलता रहा है ! लेकिन संगठित न होने व संस्कारों त्यागने के कारण आज समाज में गिरावट आयी है ! आज संगठित होने की आवश्यकता है तथा समाज के गरीब की मदद करने की आवश्यकता जिससे समाज आगे बढे ! वही लल्लन पाण्डे, अरविन्द शुक्ला, सुशील द्विवेदी, बृजकिशोर तिवारी, गिरजा कान्त वुधौलिया,राम.श्याम पाण्डे, संजीव नगाइच,आदि ने अपने विचार व्यक्त कर संगठन को मजबूत बनाने व समाज के कल्याण की बात कही ! राजू पाठक ने कार्यक्रम मे पधारे लोगों का आभार जताया ! संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया! 
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामअवतार द्विवेदी, रामलखन द्विवेदी, पुत्तीलाल द्विवेदी,रामदत्त मोनस,कृष्णा विद्यार्थी,ओमप्रकाश शुक्ला, आशनराय,कल्लू शुक्ला, आर.एन.शुक्ला, प्रदीप तिवारी,अवधेश तिवारी, उमाकान्त तिवारी, प्रशान्त शुक्ला, राकेश तिवारी, मनोज पाण्डे, अजय दीक्षित, कल्लू तिवारी सुधीर अवस्थी
सुन्नीतिवारी,सज्जनमहाराजसहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision