Latest News

रविवार, 10 मार्च 2019

गोविंद नगर स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक।#Public Statement



(विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट)10/03/19 कानपुर।हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े स्तर पर श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति कायस्थ मेले का आयोजन करने जा रहे है। इसी कड़ी में समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर कई निर्णय लिये। बैठक की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन से हुआ। श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति कार्यस्थ मेला का आयोजन लाजपत भवन मोतीझील में करने जा रहे है।कार्यक्रम की रूप रेखा तय करने हेतु रविवार को गोविंद नगर स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई।बैठक में अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये आप सभी को पूरी निष्ठा के साथ लगना होगा।उसके लिये जिस भी चीज की आवश्यकता हो हमे बताएं।इस दौरान अन्य पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी दिये।बैठक में पूर्व अध्यक्ष लल्लन श्रीवास्तव,महामंत्री राजेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष शेखरानंद वर्मा, पवन सक्सेना, सुनील महिवाल, अजीत सक्सेना।मीडिया प्रभारी विकास श्रीवास्तव एडवोकेट आदि प्रमुख रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision