Latest News

रविवार, 10 मार्च 2019

पत्नी घर में प्रेमी के साथ मना रही थी रंगरेलियां।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)10 मार्च 2019 उन्नाव के अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला ने पति को घर में बंधक बना लिया। इस बीच प्रेमी के साथ मिलकर उसे लाठी डंडे से जमकर पीटा। पति के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी महिला, उसके प्रेमी व पति को थाने लेकर चली गई।

पति का आरोप है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में देखा था। जब पत्नी को धमकाया तो उसने उसे पीट दिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह पत्नी के साथ खेतों की सिंचाई कर रहा था। शनिवार शाम पत्नी खेत से घर लौट आई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision