Latest News

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

समाजवादी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, यहां से चुनाव लडे़ंगी डिंपल यादव।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)08/03/19समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को ही 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। दूसरी लिस्ट में तीन महिलाओं डिंपल यादव, उषा वर्मा और पूर्वी वर्मा के नाम है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव फिर से कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी, जबकि हरदोई से उषा वर्मा और लखीमपुर खीरी से पूर्वी वर्मा चुनाव लड़ेंगी।


इससे पहले सपा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की दी। पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी, धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया इटावा, भाईलाल कोल राबर्टसगंज और शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से पार्टी उम्मीदवार होंगे।

पहली सूची पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के दस्तखत थे। पार्टी ने मैनपुरी सीट मुलायम के लिए छोड दी है जो फिलहाल आजमगढ से सांसद हैं। वह 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी का प्रतिनिधित्व लोकसभा में कर चुके हैं। मुलायम ने 2014 का चुनाव आजमगढ़ और मैनपुरी से लड़ा था और दोनों ही जगह विजयी हुए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision