Latest News

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

कांग्रेस को जालौन मे संजीवनी देने के लिए प्रियंका गांधी का रोड शो 25 को।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)23/04/19 उरई (जालौन)प्रियंका गांधी वाड्रा 25 अप्रैल को हैलींंकाप्टर से उरई के  पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतारेंगी। इसके बाद उनका काफिला अम्बेडकर चौराहा पहुँचकर अम्बेडकर की प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर पदम शाह  बाबा के मजार पर चादर चढायेगी। यहीं से रोड शो शुरू होगा जो बजरिया होकर माहिल तालाब पर रुकेगा। गांधी प्रतिमा पर प्रियंका के नमन करने के साथ फिर काफिला आगे बढ़ेगा। शहीद भगत सिंह पार्क में भी माल्यार्पण होगा। इसके बाद अम्बेडकर चौराहा की ओर रोड शो बढ़ चलेगा। गुरसराय में सभा करके प्रियंका का झाँसी में रोड शो होगा। बुंदेलखंड यात्रा का श्रीगणेश प्रियंका गाँधी का जालौन जनपद से होने में बड़ी रुकावटें  आईं। पहले 3 अप्रैल को उनके दौरे का कार्यक्रम बना था जो अचानक रद्द हो गया था। फिर 24 की डेट आई , अब फिर से नया कार्यक्रम आया है , जिसमें कुछ परिवर्तन हुआ है। कालपी न आकर अब हेलीकाप्टर से सीधे उरई आयेंगी। जानकारी के अनुसार 25 को दोपहर 3,30 बजे उनका चुनावी अभियान शुरू होगा।
प्रियंका के कार्यक्रम से कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी को  बड़ी उम्मीदें हैं। उन्हें भरोसा है कि प्रियंका के जादू से उन्हें नई संजीवनी मिलना तय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision