Latest News

सोमवार, 1 अप्रैल 2019

माधौगढ़ पुलिस ने दस हजार का इनामी तथा गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया।#Public Statement


    (पब्लिक स्टेटमेंट से बिष्णू चंसौलिया की रिपोर्ट)01/04/19 उरई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोक सभा चुनाव को शांति से संपन्न कराने हेतु इनामी तथा फरार अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में माधौगढ़ पुलिस तथा सर्विलांस सेल ने दस हजार के इनामी तथा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
   एक खुलासे में पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष ग्राम सिरसा दोगढी मे एक फौजी की हत्या कर दी गई थी।हत्या करने में शैलेन्द्र सिंह परिहार पुत्र बीर बहादुर सिंह के अलावा तीन अन्य अभियुक्त थे। पुलिस ने अन्य तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया था किन्तु शैलेन्द्र सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।पुलिस ने शैलेन्द्र के ऊपर दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।इसके अलावा माधौगढ़ पुलिस ने उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी कर दी थी।और पुलिस शैलेन्द्र की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
  इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह के निर्देशन में सीओ माधौगढ़ गिरीश कुमार के नेतृत्व में माधौगढ़ प्रभारी निरीक्षक तथा सर्विलांस सेल को संयुक्त रूप से लगाया गया था।
  आज पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह बंगरा माधौगढ़ मार्ग के कुटरा तिराहे पर खड़ा है।पुलिस ने बिना समय गवाए शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर शैलेन्द्र के पास से पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए। 
    पूछताछ में अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह घटना के बाद बाहर चला गया था, आज वह अपने गैंग के साथी राजेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह तथा कल्लू सिंह जो उरई जेल में बन्द हैं उनकी जमानत की व्यवस्था करने आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
 गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह, उप निरीक्षक बृजेश यादव मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश आदि थाना माधौगढ़ तथा कां० गौरव वाजपेयी, शोएब आलम, जगदीश, पवन, रोहित आदि सर्विलांस सेल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision