Latest News

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

देश में रहकर भी इन अभिनेताओं के पास नहीं है भारतीय नागरिकता,देखिये क्यों?#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट)30/04/19 देश में रहकर भी वोट नहीं कर पाए आलिया भट्ट और अक्षय कुमार,यह अभिनेता रहे अपने वोट से वंचित।

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का चुनाव महाराष्ट्र में हुआ। मुंबई की भी 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। प्रियंका चोपड़ा जोनस, माधुरी दीक्षित नेने, रेखा, उर्मिला मातोंडकर और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने वोट डाला। मगर कुछ बड़े सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने वोट नहीं डाला। दरअसल कुछ कलाकारों के पासपोर्ट दूसरे मुल्कों के हैं। इस तर्ज पर वे भारत में वोट नहीं डाल सकते। बता रहे हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में।

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, अक्षय कुमार उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो देशवासियों को वोट करने के लिए प्रेरित करते हैं। मगर बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं है। वे भारत में वोट नहीं दे सकते।

अक्षय के पास कनेडियन पासपोर्ट है। इसके अलावा ये जान कर बहुत हैरानी होगी कि बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट भी भारत में वोट नहीं देती हैं। बता दें कि उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। इसलिए वे भारत में वोट नहीं दे सकती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision