Latest News

सोमवार, 29 अप्रैल 2019

केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलकर साध्वी प्रज्ञा की नम हुई आँखे,।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट से आकाश सविता की रिपोर्ट)29/04/19 केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलकर साध्वी प्रज्ञा की नम हुई आँखे,उमा भारती से अपने हाथो से खिलाई प्रज्ञा ठाकुर की खीर। लोकसभा चुनाव 2019  के लिए बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर भोपाल संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतरी *साध्वी प्रज्ञा ठाकुर* जब सोमवार को केन्द्रीय मंत्री *उमा भारती* से मिली तो नाजरा बिल्कुल अलग था। उनकी आंखें भर आईं और गाड़ी के अंदर बैठे ही मुश्किल से खुद को संभाला और पानी पिया।

प्रज्ञा ठाकुर पर मालेगांव बम विस्फोट में हाथ होने का आरोप है। वह फिलहाल जमानत पर हैं।

उमा ने कहा- प्रज्ञा संत, मुझसे नहीं हो सकती तुलना

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संत बताया है और कहा कि मेरी उनसे कोई तुलना नहीं है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री उमा भारती से जब यह पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उनका स्थान ले लेंगी, तो उन्होंने कहा कि, '' वह (साध्वी प्रज्ञा) एक महान संत हैं। मेरी उनसे तुलना मत करिये। मैं तो सिर्फ एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं''।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision