Latest News

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

बॉलीवुड में गुमनाम हो चुकी मयूरी कांगो गूगल की इंडिया इंडस्ट्री हेड बनी।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)04/04/19 कभी बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो अब कॉरपोरेट वर्ल्ड का जाना-माना नाम बन गई हैं। मयूरी अब गुगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड बन गई हैं। कभी अपनी खूबसूरती से नौजवानों को दीवाना बनाने वाली मयूरी कांगो गूगल इंडिया के इंडस्ट्री हेड का पद संभाल रही हैं।

इससे पहले वो गुरुग्राम की नामी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थी। बता दें कि मयूरी का सिलेक्शन आईआईटी में हो गया था मगर इसे ठुकरा कर वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढाने में लग गईं। लेकिन, वक़्त का कमाल यह था कि आखिर में उनकी पढ़ाई ही उनके काम आई। मयूरी कांगो कभी बॉलीवुड में पापा कहते हैं गर्ल के नाम से मशहूर थी।

जुगल हंसराज के साथ वो पापा कहते हैं फिल्म में साल 1996 में नजर आई थीं। इसके बाद वो अजय देवगन और अरशद वारसी के साथ फिल्म होगी प्यार की जीत पर्दे पर दिखीं। बॉवीवुड में मयूरी का करियर कुछ खास नहीं बन पाया। उन्होंने कई टीवी शोज भी किए। आखिरी बार 2009 में आई फिल्म 'कुर्बान' में दिखी थीं, लेकिन इसके बाद से वो ना तो किसी बॉलीवुड पार्टी या फंक्शन में दिखीं। साल 2003 में मयूरी ने आदित्य ढिल्लो से शादी कर ली थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision