Latest News

मंगलवार, 7 मई 2019

अक्षय कुमार ने फानी तूफान पीड़ितों की मदद कर किया नेक काम।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से आकाश सविता कु रिपोर्ट)07 मई 2019 अक्षय कुमार का नेक काम, ओडिशा फैनी तूफान पीड़ितों के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्खियों में रहते है। फिल्मों के साथ साथ अक्की कई नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार सोशल वर्क में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। हालांकि, अक्षय हमेशा अपने सामाजिक कार्यों को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी उनके नेक कामों की खबरों मीडिया में आ ही जाती है।

बीते दिनों पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए अक्षय कुमार ने 5 करोड़ की मदद की थी। वहीं अब खिलाड़ी ने फैनी तूफान पीड़ितों के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीड़ितों के लिए सीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। अक्षय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री कोष में ये राशि जमा कराई गई है। इससे पहले चैन्नई और केरल में आई बाढ़ के वक्त भी अक्षय आगे आए थे।

चैन्नई बाढ़ के दौरान उन्होंने 1 करोड़ रुपए दान किए थे। वहीं केरल में बाढ़ के वक्त उन्होंने मोटी रकम दान की थी। पिछले दिनों अक्षय ने एक चैरिटी इवेंट में 100 दुल्हनों को 1-1 लाख रुपए दान दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision