Latest News

शुक्रवार, 24 मई 2019

भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने भी जीत का सेहरा किया अपने नाम।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट से आकाश सविता की रिपोर्ट)24/05/19 आप के गुग्गन सिंह व कांग्रेस के राजेश लिलोठिया को हराकर हंसराज हंस ने जीत का सेहरा किया अपने नाम।


लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के बाद दिल्ली की 7 संसदीय सीटों में से एक और अहम *उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा* सीट पर हुए राजनीति के रोमांचक मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी मशहूर सूफी गायक *हंसराज हंस* ने साढ़े 5 लाख से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। हंसराज हंस ने 'आप' के उम्मीदवार *गुग्गन सिंह* और कांग्रेस के *राजेश लिलोठिया* और को पराजित कर जीत का सेहरा अपने नाम किया है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में इस बार तीनों ही बड़े दलों यहां नए चेहरों पर दांव लगाया था।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस को *8,88,663* वोट मिले हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे 'आप' के गुग्गन सिंह को 2,94,766 वोट और कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया को 2,36,882 वोटों से संतोष करना पड़ा है। इस बार इस सीट पर 23,77,604  मतदाताओं ने मताधिकार के माध्यम से अपना सांसद चुना है। दिल्ली में 12 मई को वोट डाले गए थे।


उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी लोकसभा सीट है। यह सुरक्षित सीट है। बाहरी दिल्ली के अधिकतर गांव इस सीट का हिस्सा हैं। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, किराड़ी, समयपुर बादली, नरेला, नांगलोई, मुंडका, रिठाला, बवाना और रोहिणी जैसे विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision