Latest News

सोमवार, 10 जून 2019

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,अधिकतम तापमान पहुचा 48 डिग्री सेल्सियस



*दिनांक-10/06/2019*

*पब्लिक स्टेटमेंट से आकाश सविता की रिपोर्ट*

उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर इलाके इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। यहां सोमवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में सोमवार को तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये पहला मौका है जब जून महीने में तापमान 48 डिग्री तक पहुंचा है। भीषण गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं मॉनसून के जल्दी आने का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

*इतिहास में पहली बार 48 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान*
मौसम पर निगरानी रखने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसार, "इतिहास में ये पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री पर पहुंचा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जून महीने में दिल्ली का ये सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को राजधानी में पारा 47.8 रहा था। आम तौर पर 48 डिग्री या इससे ज्यादा तापमान अधिकतर राजस्थान के कुछ इलाकों में पहुंचता है। खास तौर से चुरू इस समय देश में सबसे ज्यादा गर्म स्थानों में से एक है। कुछ दिन पहले ही भारत उन 15 देशों में शुमार किया गया है जो सबसे अधिक गर्म हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision