Latest News

शुक्रवार, 21 जून 2019

मनाया गया पाँचवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विष्णु चंसौलिया।


   उरई (जालौन) पाँचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने प्रातःकाल एकत्र होकर योग कर जीवन को निरोगी बनाने का संकल्प लिया।
   प्रातःकाल इन्द्रा स्टेडियम में जिलाधिकारी डा० मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद के साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारियों तथा नागरिकों को योग गुरु राम प्रकाश द्विवेदी ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस आसन तथा किस योग से शरीर को क्या क्या लाभ होता है। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिक प्रातःकाल से ही इन्द्रा स्टेडियम में जुटने शुरू हो गए थे।
  इसी प्रकार पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने प्रातःकाल एकत्र होकर योग करके योग के महत्व को समझा।
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में न्यायाधीश अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होकर तथा जिला कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा के सानिध्य में कारागार बन्दियों ने योगाभ्यास किया। अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बन्दियों को योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग से कैसे मन को दुर्ब्यसनों से बचाया जा सकता है।इस दौरान जिला कारागार के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision