Latest News

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर जनपद में 29लाख पौधों का पौधरोपण हुआ।#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)09/08/19 भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर जिले मे रिकॉर्ड पौधों का पौधरोपण किया गया।प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के द्वारा छौंक स्थित गांधी उद्यान में पौधरोपण किया गया।

 उरई (जालौन) भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगाँठ पर पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद में 29लाख पौधों का पौधरोपण किया गया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक जिला मे उसकी जनसंख्या के अनुपात में पौधरोपण के अंतर्गत ग्राम छौंक के गांधी उद्यान में प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर कुमार गर्ग द्वारा पौधरोपण किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में पौधरोपण किया जाए। इस तरह की सोच आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं सोची है। इसके पूर्व जालौन गरौठा भोगनीपुर सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा ने गांधी उद्यान में पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का आवाहन किया। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने भी एक पौधा लगाया।
 

 इस अवसर पर उपस्थित विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ,डीसी मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित, डीएफओ अंकेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारियों ने गांधी उद्यान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision