Latest News

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

तिरंगा यात्रा में नगरवासियों का उमड़ा सैलाब।#Public Statement



(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)15/08/19 विधायक  सहित प्रमुख नागरिक रहे मौजूद। उरई(जालौन) स्वतंत्रता दिवस के पर्व के अवसर पर गुरुवार को कालपी की सड़कों पर धूमधाम तथा गगनभेदी नारों एवं गाजेबाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।ठक्कर बापा इंटर कालेज कालपी से क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा शुरू हुई।पुराने बस स्टैंड, खोवा मंडी, टरननगंज बाजार, फुलपावर चौराहा, जुलैहटी चौराहा, हरीगंज चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, सरकारी अस्पताल, गणेश गंज बजरिया, स्टेशन चौराहा, रामगंज होते हुए तिरंगा यात्रा का ठक्कर बापा क्षेत्र में पहुंच कर समापन हुआ।भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता,काका ठाकुर, दीपू चौहान, कोमल सिंह चौहान, भारत सिंह यादव,जगत यादव, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह जादौन एडवोकेट, शशिकांत सिंह चौहान, बाबू सिंह यादव, अरविन्द राठौर, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व चैयरमैन कमर अहमद, मुन्ना अंसारी, सलीम अंसारी, शिवदत्त मौनस,अवधेश तिवारी, सुन्नी तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, अखिलेश कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में नगरबासी मौजूद रहे।सैकड़ों वाहनों में सवार नौजवान अपने अपने हाथों में तिरंगा फहराते हुये  हिन्दुस्तान - जिन्दाबाद, बन्दे मातरम, स्वतंत्रता दिवस -  जिन्दाबाद के गगनभेदी नारेबाजी करते हुए वातावरण को गुंजायमान करते हुए चल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision