Latest News

रविवार, 25 अगस्त 2019

जानिए सुरो के सरताज किशोर दादा के जीवन की कुछ मुख्य बातें।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 25/08/19 सुरों के बेताज बादशाह किशोर कुमार की आवाज बचपन मे ठीक नहीं थी,आइए आपको बताते हैं किशोर दादा की कुछ मुख्य बातें


मुख्य बातें

*(1) किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था*
*(2) किशोर कुमार ने 4 शादी की थी*
*(3) एक चमत्कार ने बना दिया किशोर कुमार को सुरों का सरताज*


बॉल‍ीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को छोटे से शहर खंडवा मध्यप्रदेश में हुआ था। बॉल‍ीवुड के मशहूर गायकों में शुमार किशोर एक बंगाली परिवार में जन्मे थे। अपने दौर के सबसे शानदार गायकों में से एक किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार के पिता एक जाने माने वकील थे। किशोर कुमार 4 भाई बहनों में चौथे नम्बर पर थे।

एवरग्रीन सिंगर किशोर के गाए गानें आज भी उतने नए हैं जितने दशकों पहले हुआ करते थे। यही नहीं, इस दौर में भी किशोर के गानों का रीमेक किया जाता है। किशोर कुमार के जीवन में 4 नंबर का बहुत महत्व रहा है। किशोर का जन्म 4 अगस्त को हुआ। किशोर अपने 4 भाई बहनों में चौथे नम्बर पर थे। इसके अलावा किशोर ने शादी भी 4 की थी।

किशोर के जिंदगी से जुड़े तमाम किस्सों में एक किस्सा ये भी है कि आवाज के जादूगर किशोर की आवाज बचपन से इतनी बेहतरीन नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक बचपन में किशोर की आवाज काफी बैठी हुई थी। कहा जाता है कि उस दौरान अगर कोई भी किशोर की आवाज सुनता तो ये नहीं कह सकता था कि ये बच्चा आगे चलकर सुरों का बेताज बादशाह बनेगा।

एक दिन जब किशोर दा कि मां रसोई में सब्जी कांट रही थी तो किशोर भागकर किचन में पहुंचे इस दौरान वहां रखी दराती पर उनका पैर पड़ गया जिसकी वजह से उनके पैर की एक उंगली बुरी तरह कट गई। इस हादसे के बाद किशोर दर्द के मारे जोर-जोर से रोने लगे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने किशोर की उंगली तो ठीक कर दी लेकिन कई दिनों तक उनकी उंगली में दर्द रहा जिसके चलते वो काफी रोते थे। उनके इस रोने की वजह से उनकी आवाज खुल गई और पाक हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision