Latest News

रविवार, 22 सितंबर 2019

सबसे ताकतवर 50 महिलाओं की सूची में शामिल हुईं "अनुष्का शर्मा"#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 22 सितम्बर 2019 अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाने में कामयाब हो गई हैं। साल 2008 में शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अनुष्का इस सूची में 39वें नंबर पर हैं।

वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस सूची में स्थान बना पाईं हैं।इस लिस्ट में शामिल करते हुए फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का का शानदार परिचय भी लिखा है।

फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की ये सूची भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक रैंकिंग उनके व्यापार कौशल और सामाजिक व सांस्कृतिक प्रभाव के आधार तय की जाती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision