Latest News

रविवार, 1 सितंबर 2019

शौच के लिए गई युवती की विभीत्स हत्या, बलात्कार की आशंका।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)01/09/19 घटना की सूचना पर आलाअधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दिया भरोसा।

उरई (जालौन) ग्राम आटा मे सुबह एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों का मानना है कि लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक पहले हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन के हाँथपांव फूल गए।घटनास्थल पर डीआईजी, एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि आज सुबह ग्रामीणों ने अम्बेडकर स्कूल के पास झाड़ियों में एक लड़की की लाश देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आटा पुलिस को दी। बताया जाता है कि उक्त शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।मृतका विनीता पुत्री हरप्रसाद अहिरवार की उम्र करीब 15 वर्ष रही होगी।
 
 चूंकि उक्त घटना मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले होने से पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी झांसी, पुलिस अधीक्षक डा.सतीश कुमार, सीओ कालपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision