Latest News

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

घंटाघर में रहने वाले ढोगी तांत्रिक ने महिला को नशीली चाय पिला किया दुष्कर्म#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 03/09/19 कानपुर के घंटाघर में एक तांत्रिक ने महिला को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक ने तंत्र मंत्र के जरिए दंपति को बर्बाद और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को आईजी से न्याय की गुहार लगाई। आईजी ने फजलगंज पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

फजलगंज निवासी प्राइवेट कर्मी की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ माह से घरेलू परेशानियाें को लेकर पति से काफी विवाद हो रहा था। रोज-रोज के विवाद से छुटकारा पाने के लिए महिला ने फोन के जरिए घंटाघर इलाके में रहने वाले एक तांत्रिक से संपर्क किया। समस्या सुनने के बाद तांत्रिक ने उसे घंटाघर स्थित अपने कार्यालय बुलाया।...


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision