Latest News

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

लगातार आज भी रहीं सोने व चांदी के भाव मे गिरावट#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज़ से आकाश सरिता की रिपोर्ट) 20 सितंबर 2019 सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही। 0.04% गिरावट के साथ सोना ₹37,670 प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी के दाम 0.04% की गिरावट के साथ ₹46,626 प्रति किलो रहे। इस महीने के शुरू में सोना ₹39,885 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा यानी अब तक 2200 रुपए प्रति 10 ग्राम की राहत रही। इसी तरह चांदी इस महीने के आखिरी में ₹51,489 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। तब के आज के दाम में ₹4,900 रुपए प्रति किलो का अंतर रहा।

जानकारों के मुताबिक, सोना और चांदी के दामों में अभी और गिरावट आ सकती है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ मामले अभी भी तल्ख बने हुए हैं। जैसे सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इसके अलावा आर्थिक मोर्चे पर संकट बना हुआ है।

 डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

शुक्रवार को कारोबारी दिन की शुरुआत रुपए की मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 71.14 रुपये के स्तर पर खुला। बाद में यह 70.95 रुप प्रति किलो पर रहा। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 71.32 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision