Latest News

सोमवार, 30 सितंबर 2019

बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करने वाला लगा पुलिस के हत्थे#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से आकाश सविता की खास रिपोर्ट) 30 सितंबर 2019 अभियुक्त नामी गिरामी हस्तियों की आड़ में करता था गांजे की तस्करी आज लगा पुलिस के हत्थे*


कानपुर: थानाध्यक्ष क्लेक्टर गंज ने की कार्यवाही, गांजा विक्रेता को धर दबोचा गांजा विक्रेता उन्नाव से आकर कानपुर शहर में जगह-जगह गांजे की दुकान खुलवा कर गांजा बिकवाया करता था।काफी दिनों से सूचना मिली थी कलेक्टर गंज थानाध्यक्ष को क्षेत्र में गांजा बिकता है।जिसकी थानाध्यक्ष ने एक दो बार पड़ताल की लेकिन पुलिस को देख कर ही गांजा तस्कर और उसके साथी भाग जाया करते थे थाना कलक्टरगंज काफी समय से इसकी फिराक में थे सटीक सूचना पर थाना की कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन को देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया और गांजा बिक्करी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और इधर जिसमें पूर्व चौकी इंचार्ज का मुखबिर दिनेश सोनकर भागने में कामयाब रहा। 

जानकारी के मुताबिक गांजा तस्कर रिजवान उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद इशाख निवासी शुक्लागंज थाना गंगाघाट जिला उन्नाव का रहनेवाला है जिसके पास से गेट न0 2, पर गांजा तकरीबन 700 ग्राम नाजायज व 4183 रु0 और एक मोबाइल बरामद हुआ। लेकिन मुख्य आरोपी जो गांजा लेकर आता था शुक्लागंज से आकर यहां पर कंजर पुरवा लाटूश रोड शुक्लागंज पुल पर और कई अन्य जगह पर माल दिया करता था और अपने लड़के लगवा कर भी बिकवाया करता था लेकिन उसकी किस्मत आज उसको धोखा दे गई और वह खुद पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। पहले भी एक दो बार गांजे के सिलसिले में जा चुका है जेल, सूत्र बताते हैं कि इस गांजा तस्कर के शहर कई नामी-गिरामी हस्तियों से संबंध है कई पॉलिटिक्स नेता और छूट भाई ए चाटुकार से भी संबंध रखता था जिसकी आड़ में अपने आप को सेफ समझता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision