Latest News

बुधवार, 30 अक्तूबर 2019

यम द्वितीया पर यमुना की एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया कि रिपोर्ट) 30/10/19 उरई ( जालौन ) यम द्वितीया पर मंगलवार को नगर की सामाजिक संस्था रामो-बामो क्लव द्वारा किलेघाट यमुना नदी तट पर यमुना मैया की आरती व दीपदान  व सांस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! उपस्थित लोगों ने यमुना मैया की आरती की व दीपदान किया।  प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की सामाजिक संस्था रामो-बामो क्ल्व के अध्यक्ष लालजी धवन व कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र गौतम द्वारा किलेघाट यमुना नदी तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेले का आयोजन किया गया जिसमे नगर के गण मान्य व राजनैतिक लोगों व सामाजिक लोगों व महिलाओं ने व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया तथा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कर कार्यक्रम की शरुआत की ।इसके उपरान्त उपस्थित लोगों ने यमुना मैया की आरती में भाग लिया तथा यमुना नदी में दीप दान किया। उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा व कोतवाल मानिक चन्द्र पटेल,एस,एस.आई आनन्द कुमार सिंह उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार व सभासद अरविन्द यादव, संस्था के संजय वर्मा,शिवलाल वर्मा,लल्ला ओमरे,ज्योति अहिरवार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ! संस्था के अध्यक्ष लालजी धवन ने कार्यक्रम में पधारे लोगों का आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision