Latest News

सोमवार, 7 अक्तूबर 2019

यूपी में किशोरी से दुष्कर्म के बाद अनाथालय किया गया सील#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 07/10/19 आगरा में एक किशोरी से कथित दुष्कर्म के बाद प्रशासन ने एक अनाथालय को सील कर दिया और इसके प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सीडीओ जे। रीभा ने बताया कि रविवार शाम सात बजे के लगभग अनाथालय को सील करने की कार्रवाई की गयी और अनाथालय प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर 28 लड़कों को आगरा में शाहगंज स्थित बाल गृह में रखा गया है।

बाकी की 10 लड़कियों में से तीन लड़कियों को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। कम उम्र की बच्चियों को शाहगंज स्थित बाल गृह में रखा गया है। आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र के अनाथालय की छत से तीन अक्टूबर को 16 वर्षीय एक किशोरी ने यमुना में छलांग लगा दी थी।

स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था। किशोरी ने अनाथालय में तीन युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक अनाथालय का सफाई कर्मी, दूसरा रसोइया और तीसरा युवक अनाथालय में ही रह रहा था। इन तीनों को जेल भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision