Latest News

शनिवार, 9 नवंबर 2019

अयोध्या पर फैसला के मद्देनजर चप्पे चप्पे रही प्रशासन की नजर#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 09/11/19 उरई। अयोध्या मंदिर के विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाने के ऐलान के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।जिला मुख्यालय के साथ कस्बे एवं ग्रामीण इलाकों में पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर नजर गडा़ए रहा। शुक्रवार की शाम को जैसे ही खबर आई कि शनिवार की सुबह सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के विवादित स्थल पर अपना फैसला सुनाएगा। शनिवार सुबह जैसे ही 10 बजने को हुए, सभी लोग घरों में टीवी चैनल खोल कर फैसला सुनने को बेताब दिखाई दिए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस बल चप्पे चप्पे नजर बनाए रहा, जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए।सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद जनपद के सभी वर्गों ने फैसले का स्वागत किया। जनपद में कहीं से कोई अप्रिय स्थिति की बात नहीं हुई। क्या हिन्दू क्या मुसलमान सभी फैसले से संतुष्ट नजर आए। लोगों ने संतोष व्यक्त किया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बहुत सही निर्णय दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision