Latest News

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

रामेन्द्र सिंह को जिला भाजपा की बागडोर मिली#Public Statement


(विष्णु चंंसौलिया की रिपोर्ट) 28/11/19 उरई। भाजपा प्रदेश संगठन ने जिला मे पार्टी संगठन को गतिशीलता देने के लिए रामेन्द्र सिंह पर भरोसा जताते हुए जालौन जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।मालूम हो कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन के बाद पैनल में तीन नामों को भेजा गया था। पैनल में पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, रामेन्द्र सिंह बना के साथ पिछड़े वर्ग से बीरेन्द्र सिंह निरंजन के नाम थे। किंतु अंत में प्रदेश संगठन ने रामेन्द्र सिंह (बनाजी) पर भरोसा जताते हुए जनपद जालौन का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision