Latest News

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

व्यापारियों की भूमिका अहम रही है कोंच नगर में। नीलिमा कटियार#Public Statement


(विष्णु चंंसौलिया की रिपोर्ट) 05/12/19 उरई।कोच का प्रसिद्ध स्कूल सेठ बिंद्राबन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश  की प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार  व्यापारियों के हित में बात कहने के लिए आई उत्तर प्रदेश की प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा है कि व्यापारियों के बलबूते पर ही भारत कभी सोने की चिड़िया हुआ करता था।  इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने एकत्रित होकर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने एक प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अवगत कराया है कि जनपद जालौन की नगर कोंच में एमएसडीपी के योजना अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण कराए जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार को सौंपा।  उन्होंने बताया है कि इसकी शिकायत सभी अधिकारियों को कर चुकी हैं फिर भी कार्य प्रगति पर नहीं है। ऐसे ही में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपनी सभी महिलाओं के साथ एकत्रित होकर सेठ बिंद्राबन इंटर कॉलेज में आए उत्तर प्रदेश की प्रभारी राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को अपना शिकायती पत्र उनको सौंपा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision