Latest News

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

महिला उत्पीडन के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत - शैलेन्द्र गुप्ता#Public Statement


(विष्णु चंसोलिया की रिपोर्ट) 13/12/19 उरई :प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का जनपद कानपुर के एकदिवसीय दौरे पर कानपुर आगमन पर यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम यादव के नेतृत्व में भौंती पर सैकडो कार्यकर्ताओ के साथ जोरदार स्वागत हुआ|

प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने यहां पर संगठन की समीक्षा की और मण्डलीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय की| उन्होने कहा कि प्रतिदिन महिलाओ के साथ हो रही घटनाओ से बहुत आहात हूं, महिला उत्पीडन के खिलाफ सख्त से सख्त कानून लाने की जरूरत है| 

यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम् यादव ने कहा कि  वर्तमान समय की देश की जी.डी.पी. अब तक के निचले स्तर पर है जो कि बहुत ही गम्भीर चिन्ता का विषय है परन्तु फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही है, जी.डी.पी. निरन्तर गिरती ही जा रही है| कानपुर शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरो की सूची पर नम्बर एक पर है फिर भी कोई ठोस कार्ययोजना नही तैयार की गई और डेंगू की बीमारी बहुत जोरो पर उससे बचाव की ओर गम्भीरता से ध्यान नही दिया जा रहा है| इन सभी समस्याओं से जनता परेशान है|

(इस समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेखक की है, हमारी वेबसाइट इस समाचार से जुड़े किसी भी विवाद अथवा मुकदमे के लिए जिम्मेदार नहीं होगी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision