Latest News

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस भाजपा ने मनाया धूम,धाम के साथ#Public Statement


(विष्णु चंंसौलिया की रिपोर्ट) 25/12/19 उरई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 95 वां जन्म दिवस भाजपा नगर इकाई ने विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी मे धूम,धाम के साथ मनाया तथा अस्पताल पंहुच कर गरीबों को फल वितरित किये।
   
 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस बुधवार को भाजपा नगर इकाई ने विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी मे धूम,  धाम के साथ मनाया ! सभी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे एकत्रित हुए तथा भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए अस्पताल मे अन्दर पंहुच कर विधायक व भाजपाजनो ने मरीजों को फल वितरित किये तथा अटल बिहारी बाजपेयी को नमन किया।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी पर्वत सिंह व नगर अध्यक्ष अमित पाण्डे,   विजय गांधी,मुन्ना चौधरी, ब्रह्मा सिंह यादव,शशिकान्त सिंह चौहान,जगत यादव,  सुवोध द्विवेदी, दीपक शर्मा, भारत सिंह यादव,धर्मेन्द्र गुप्ता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision